फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली में उपराज्यपाल ने छात्रों से शोध और नवाचार पर किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के साथ मेस में किया भोजन, करियर और कौशल विकास पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आईआईटी दिल्ली में छात्रों से करियर, कौशल विकास और देश के भविष्य में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों के साथ मेस में भोजन भी किया। आईआईटी दिल्ली वह मंगलवार देर रात को मेट्रो से सफर करके पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के केंद्रीय पुस्तकालय और सह्याद्रि छात्रावास का भी भ्रमण किया।
उपराज्यपाल ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और तकनीकी ज्ञान के जरिए भारत और दिल्ली की वास्तविक समस्याओं के समाधान खोज सकते हैं। देश की युवा आबादी एक बड़ी ताकत है। इसका सही इस्तेमाल विकास के नए रास्ते खोल सकता है। वहीं उपराज्यपाल ने छात्रों को अपने विचारों और शोध को नए प्रयोगों में बदलने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले उपराज्यपाल मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर और दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में भी युवाओं से संवाद कर चुके हैं। आईआईटी दिल्ली में उनकी चर्चा विशेष रूप से शोध, नई तकनीक और नवाचार पर केंद्रित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें