दिल्ली सरकार ने बिना कोरोना लक्षण वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन अवधि बुधवार को 14 दिन से घटाकर सात दिन कर दी। यह बदलाव दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए किया गया है। सरकार ने इस संबंध में सभी जिलाधीशों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एयरपोर्ट, रेलवे और परिवहन विभाग यात्रियों का विवरण रोजाना राजस्व विभाग के प्रधान सचिव तथा दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथोरिटी के चेयरमैन को देंगे।