फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अभी तक विधानसभा स्पीकर को नही मिला राजकुमार आनंद का इस्तीफा, कल AAP छोड़ने का किया था एलान

Thu, 11 Apr 2024 02:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विधानसभा स्पीकर को अभी तक राजकुमार आनंद का इस्तीफा नही मिला है। स्पीकर ऑफिस से यह जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
राज कुमार आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को खबर आई कि दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब राजकुमार आनंद के इस्तीफे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा स्पीकर को अभी तक राजकुमार आनंद का इस्तीफा नही मिला है। स्पीकर ऑफिस से यह जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। इस्तीफे पर राजकुमार आनंद ने कहा 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कनेक्शन इसलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा...आज राजनीति नहीं बदली है, लेकिन राजनेता बदल गए हैं। मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।'

उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ था, लेकिन आज पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। मेरे लिए मंत्री पद पर काम करना मुश्किल हो गया है। मैंने  मंत्री पद से और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि मैं इस भ्रष्टाचार से अपना नाम नहीं जोड़ सकता।'
विज्ञापन


राजकुमार आनंद ने कहा, 'मैं समाज का बदला चुकाने के लिए मंत्री बना हूं। मैं ऐसी पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहता जो पीछे हटती हो। जब दलित प्रतिनिधित्व की बात हो रही है तो मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें