फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections : दिल्ली पुलिस का एक लक्ष्य- मतदान को बढ़ाना, इसलिए हर वोट का है महत्व... हर आवाज के मायने

Sun, 02 Feb 2025 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शन और सेल्फी पॉइंट के जरिए मतदाताओं को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हर वोट मायने रखता है और हर आवाज मायने रखती है’ को लक्ष्य कर दिल्ली पुलिस चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने में जुटी है। चुनाव आयोग के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शन और सेल्फी पॉइंट के जरिए मतदाताओं को जागरूक कर रही है। पुलिस ने इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ने और इस साल चुनावी प्रक्रिया में अटूट भागीदारी की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं की भागीदारी को अधिकतम करने के लिए दिल्ली पुलिस साहसिक और रोमांचक प्रयास में जुटी है। दिल्ली पुलिस की सभी जिला के सामुदायिक पुलिस सेल व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए तरह तरह की उपाय कर रही है। जिसके जरिए वह मतदाताओं को अपना मत देने के लिए जागरूक कर रही है। पुलिस नुक्कड़ नाटक, आकर्षक स्ट्रीट थिएटर प्रदर्शन और सेल्फी पॉइंट के जरिए मतदाताओं को जागरूक कर रही है। पुलिस अलग अलग इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसमें भारी संख्या में लोगों की हिस्सेदारी हो रही है।

सातों जिलों में चल रहा कार्यक्रम
बाहरी, बाहरी उत्तरी, रोहिणी, पूर्वी, उत्तर पूर्वी, शाहदरा, दक्षिण पूर्वी सहित सभी जिलों की पुलिस अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रम के जरिए पुलिस लोगों में जिम्मेदारी की भावना जागृत कर रही है। नुक्कड़ नाटक स्ट्रीट थिएटर प्रदर्शन के जरिए पुलिस मतदान के महत्व के बारे में लोगों को बता रही है। आकर्षक और प्रभावशाली कहानी के माध्यम से पुलिस मतदाता पंजीकरण की पेचीदगियों के बारे में शिक्षित कर रही है। साथ ही पुलिस सेल्फी पॉइंट के जरिए कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को मतदान करने को लेकर प्रतिज्ञा करवा रही है।
विज्ञापन


2025 के चुनाव में मतदाता भागीदारी बढ़ाना लक्ष्य
इन कार्यक्रमों का लक्ष्य 2025 के चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाना है। इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और वह आगे बढ़ने, जिम्मेदारी लेने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी आवाज उठाने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। सामुदायिक पुलिसिंग सेल 2025 के दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए एक परिवर्तनकारी नींव रख रहा है।

इन कार्यक्रमों पुलिस और समुदाय यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि 2025 के चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हो। उन्होंने कहा कि नागरिक लोकतांत्रिक उत्सव में शामिल होंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

-सचिन शर्मा, बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें