फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को डांस का हुनर सिखा रहे असलम, टीवी शो में दिखने लगा है इनके शागिर्दों का कमाल

Sun, 15 Jan 2017 01:42 PM IST
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
aslam saifi
विज्ञापन
जब डांस शो देखा तो टीवी पर आने की ठानी। इसके लिए खुद से तैयारी की। डांस की बारीकियों को जाना। उसके बाद ऑडिशन देकर अपने ग्रुप के साथ विभिन्न टीवी प्रोग्राम में भाग लिया।
विज्ञापन


अब असलम सैफी गरीब बच्चों को डांस सीखाकर उनके शौक को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। गोछी गांव के रहने वाले असलम शहर के सेक्टर 37 में अपनी एकेडमी चलाते हैं। अब तक करीब 50 बच्चों को बिना कोई शुल्क लिए डांस का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

इसके अलावा वह समय-समय उनकी डांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का काम भी करते हैं। इनके द्वारा तैयार किए गए बच्चे डांस इंडिया डांस एवं अन्य टीवी शो में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई टीवी प्रोग्राम में छाए एकेडमी के बच्चे

वे कहते है कि बच्चों से लेकर युवाओं में डांस के प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है। उनकी एकेडमी में डांस सीखने के लिए पहुंचने वाला बच्चा हो या युवा निराश होकर नहीं लौटता है। गरीब बच्चों के पास पैसे नहीं होने के बाद भी उनके सपने एवं शौक को पूरा करना अच्छा लगता है।

असलम बुगी बुगी टीवी शो को देखकर डांस से जुडे़ थे। उन्होंने यूट्यूब एवं टीवी पर प्रोग्राम देखकर डांस सीखा। उनके द्वारा तैयार किया गया ऋषि कुशवाहा जीटीवी के डीआईडी लिटिल मास्टर के टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा था।

अब वह आगे के लिए तैयारी कर रहा है। वह रावल स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। असलम चक धूम धूम एवं एमटीवी के टैलेंट शो में अपने ग्रुप के साथ प्ले कर चुके हैं। उसके अलावा दिल्ली एनसीआर में कई जगह उनके द्वारा तैयार किए गए बच्चे अपने डांस के द्वारा छाप छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें