फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को केजरीवाल के मंत्री ने दिया कड़ा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्लीवासी जहरीली हवा में घुटने को मजबूर हैं तो वहीं इस मामले में कदम उठाने को लेकर ही विवाद पैदा हो गया है। एक दिन पहल केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल सरकार पर ही आरोप लगा दिया था कि वो पर्यावरण को लेकर सुस्ती भरा रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली पर्यावरण मंत्री असीम अहमद खान ने केन्द्र सरकार से कड़े शब्दों में कहा है कि वो इस गंभीर विषय राजनीति ना करें। इसके लिए खान ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजा है।

दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर बातें तो बहुत की गई हैं, लेकिन काम बहुत ही कम हुआ। जमीनी हकीकत की बात करें तो धुएं के गुबार में खोई दिल्ली की धुंधली तस्वीर ही नजर आती है।
विज्ञापन

Trending Videos

वायुप्रदूषण को सीमाओं में कैद नहीं किया जा सकता

जावड़ेकर को लिखे पत्र में असीम अहमद खान कहते हैं कि वायु प्रदूषण को नापने और उसे दूर करने का विषय राजनीतिक विवाद की वजह नहीं होना चाहिए।

दिल्ली सरकार पहले भी कई बार इस बात को दोहरा चुकी है और फिर कह रही है कि इस मामले में केन्द्र सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। अनियमित ट्रैफिक के रोजाना दिल्ली में आने से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है इसके लिए केन्द्र सरकार को सहयोग करना चाहिए।

वायु प्रदूषण को दिल्ली की सीमाओं में कैद नहीं किया जा सकता है। हम वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं।

और राज्यों की वजह से दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण

जावड़ेकर ने मंगलवार को दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया था कि वो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहे हैं। खान कहते हैं कि राज्य सरकार के साथ उन्होंने गंभीर समस्याओं पर बात करने के लिए तीन मीटिंग्स कीं, और पूरा आरोप राज्य सरकार पर मढ़ दिया।

खान ने कहा है कि केन्द्र को चाहिए कि वो हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाले ट्रैफिक के लिए जॉइन्ट चेक पोस्ट बनाए जिससे के अनियमित और अवैध ट्रैफिक को दिल्ली में आने से रोका जा सके।

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप सभी एनसीआर के स्टॉकहोल्डर्स को बुलाएं और उनसे दिल्ली की तरह ही एक्शन प्लान बनाने के लिए कहे।
विज्ञापन

मंत्री जी बोले प्रदूषण को मैं रोजाना झेलता हूं

दिल्ली सरकार जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है  जिससे हवा की स्थिति अच्छी हो सके। खान ने ये भी कहा कि दिल्ली में प्रदूषण आस-पास के राज्यों से फैलता है। हम जल्द ही अपना प्लान केन्द्र को सौंप देंगे।

असीम अहमद खान ने अंग्रेजी अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं मटियामल इलाके से आता हूं। मैं रोजाना इस प्रदूषण का सामना कर रहा हूं।

वहां कोई पार्क नहीं है किसी भी तरह की हरियाली नहीं है। वहां हर वक्त जाम लगा रहता है जिस वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। हमारी सरकार इस पर काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें