फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगाही से रोका तो एएसआई के बेटे ने चाकू मारकर ली जान, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 05:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहिणी के अवंतिका मार्केट में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में अवैध उगाही को लेकर हुए झगड़े में बीचबचाव कराने आए युवक की जान चली गई। दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर तैनात एक व्यक्ति के बेटे ने बीचबचाव करा रहे युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के खिलाफ चोरी, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही मामले दर्ज हैं। उधर, घटना के विरोध में शनिवार को आक्रोशित लोगों ने मार्केट में हंगामा करते हुए मुख्य मार्ग को छह घंटे तक जाम लगाए रखा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहिणी सेक्टर-1 के अवंतिका बी-ब्लॉक का निवासी रजत चौधरी (24) शुक्रवार रात को करीब 12 बजे मार्केट में अपने दोस्त जतिन और विक्की कपूर से बात कर रहा था। इसी दौरान पान की दुकान चलाने वाला लोकेश अपने दोस्त विपिन के साथ उनके पास पहुंचा और कहा कि एक युवक ने उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली है और उगाही की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान वहां दिल्ली पुलिस में एएसआई सुशील दहिया का बेटा गौरव दहिया बुलेट पर सवार होकर तीन दोस्तों समेत वहां पहुंच गया। 

अवंतिका में ही रहने वाले गौरव और उसके दोस्त लोकेश को धमकाने लगे। रजत ने झगड़े से रोका तो गौरव ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। बुरी तरह घायल रजत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में गौरव व उसके दोस्त मंगोलपुरी निवासी प्रिंस और बुध विहार निवासी सचिन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें