फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटिलेटर पर अशोक सिंघल, अमित शाह समेत मिलने पहुंचे कई नेता

Sun, 15 Nov 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल की हालत शनिवार को दोबारा खराब हो गई है। शनिवार को उन्हें फिर से मेदांता के आसीयू में दाखिल करावा दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उनसे मिलने पहुंचे। शाम करीब 5:30 बजे पहुंचे यहां शाह करीब 15 मिनट तक रुके।

उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल ने भी उन्हें देखकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सिंघल की तबीयत के बारे में पूछा।

सिंघल को तबीयत खराब होने के बाद रामनवमी के दिन भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस में तकलीफ के बाद इलाहाबाद से एयरएंबुलेंस द्वारा यहां लाया गया था। उनकी तबीयत ठीक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नटवर सिंह भी मेदांता में ही भर्ती

इसके बाद उनके आग्रह पर अस्पताल ने अन्नकूट पूजा में शामिल होने जाने के लिए एक दिन की छुट्टी दी। फिर उन्हें वापस आना था।

बताया गया है कि छुट्टी के दौरान तबीयत खराब हो गई और उन्हें शुक्रवार रात 11:30 बजे आईसीयू में दाखिल करवा दिया गया। सिंघल की गंभीर हालत को देखते हुए विहिप द्वारा 16 नवंबर से दिल्ली के बिड़ला मंदिर में प्रारंभ होने वाले 18 दिवसीय चतुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ तथा दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है।

उधर, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह को भी मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया। नटवर सिंह को लेकर उनके बेटे जगत सिंह गुड़गांव मेदांता अस्पताल में चेकअप के लिए लेकर आए हैं।

जांच के बाद ही उनकी बीमारी का खुलासा हो पाएगा। मेदांता अस्पताल प्रबंधन की तरफ कुछ नहीं बताया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट संबंधी बीमारी की पहले से ही शिकायत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें