फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के संपर्क में था अशोक गुर्जर

Sun, 08 Feb 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर भाटी गैंग के शॉर्प शूटर अशोक गुर्जर से पूछताछ में पता चला है कि वह जेल में बंद कुछ कुख्यात बदमाशों के संपर्क में था। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं बदमाशों की मदद से वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था।
विज्ञापन


उधर, फरार इनामी बदमाश बलराज और जीतराम की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने रविवार को कई जगह दबिश दी। पुलिस का दावा है कि अशोक गुर्जर से अहम जानकारी हाथ लगी है, लेकिन पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ कहने से बच रही है।

एएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि अशोक गुर्जर को कोर्ट में पेश किया गया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा। मुठभेड़ में भागे अशोक गुर्जर के साथी बलराज भाटी और जीतपाल की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ लिंक रोड राशिद अली और क्राइम ब्रांच प्रभारी अरुण सिंह की टीम ने रविवार को दोनों की तलाश में लोनी, बागपत, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जगहों पर दबिश दी।

जेल में बंद कुख्यात बदमाशों के संपर्क में रहने के साथ ही अशोक गुर्जर लोनी के कुछ बदमाशों के संपर्क में था। इसी कारण वह कई दिनों से लोनी में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि अशोक गुर्जर किन बदमाशों के संपर्क में था।

कई जिलों की पुलिस ने की अशोक गुर्जर से पूछताछ
गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही हापुड़, मेरठ, नोएडा, बुलंदशहर पुलिस ने भी अशोक गुर्जर से पूछताछ की।

व्यापारियों ने पुलिस को दिया धन्यवाद
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि अशोक गुर्जर ने करीब 15 वर्ष पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह सुंदर भाटी गिरोह के संपर्क में आया और व्यापारियों से रंगदारी मांगनी शुरू की।

वह रंगदारी और हत्या के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि अशोक गुर्जर के पकड़े जाने के बाद रंगदारी से परेशान कई जिलों के व्यापारियों ने फोन कर पुलिस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें