पांच सितारा होटल हयात रीजेंसी में पिस्टल दिखाकर गुंडागर्दी करने वाले बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आशीष दिल्ली व आसपास छुपकर गुमराह करता रहा, जबकि पुलिस टीमें उसे पूर्वी उत्तर-प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छापमारी कर खाक छानती रही। हालांकि कुछ समय के लिए वह पश्चिम उत्तर प्रदेश में जरूर छिपा था। डीसीपी समेत जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशीष से पूछताछ कर उस दिन हुए घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने का दावा है कि 14 अक्तूबर को तड़के होटल में सारा विवाद टायलेट इस्तेमाल करने को लेकर हुआ था।
लखनऊ से कार बरामद
ashish pandey
- फोटो : पीटीआई
होटल हयात में आशीष जिस बीएमडब्ल्यू में सवार दिख रहा है, पुलिस ने उसे देर शाम लखनऊ से बरामद कर लिया। आपको बता दें कि हयात होटल में गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आशीष अंडरग्राउंड हो गया था। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था। इसका पता चलते ही आशीष ने अपना पक्ष रखने के लिए वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा जो बाद में सोशल मीडिया पर आया था।
हंगामा करने बाद अन्य होटल में गया था
पुलिस सूत्रों की मानें तो होटल हयात में हंगामा करने के बाद आशीष अपनी तीनों महिला दोस्तों के साथ एक अन्य पांच सितारा होटल में गया। अगले दिन तीनों महिलाएं विदेश रवाना हो गई। इसके बाद आशीष दिल्ली स्थित मालवीय नगर में अपने एक दोस्त के घर रुका और वहां से जंगपुरा स्थित अपने घर आ गया। अगले दिन सैनिक फॉर्म में कुछ समय बिताने के बाद उसने अपना ठिकाना बदलकर फिर से दिल्ली में ही अपने एक दोस्त के घर रुका। दिल्ली में समय बिताने के बाद वह लखनऊ में अपने घर पहुंचा। वहां उसे पता चला कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी का दबाव बना रही है कि तो वह बस्ती में अपने एक रिश्तेदार के घर चला गया। वहां अपनी पत्नी व बेटी को छोड़ा और कुशीनगर, गोरखपुर होते हुए पश्चिम उत्तर-प्रदेश के मेरठ, बागपत व अन्य जगहों पर अपने जानकारों के यहां छिपा रहा। बुधवार को वह दिल्ली में जंगपुरा स्थित अपने घर में ही था और कानून के जानकारों से सलाह लेता रहा।
अपना फोन दोस्त को देकर किया गुमराह
दिल्ली पुलिस को चकमा देने के लिए आशीष ने अपना मोबाइल फोन एक दोस्त को दे दिया। पुलिस उस फोन की लोकेशन के आधार पर पूर्वी यूपी में इधर-उधर दबिश देती रही। आशीष का दोस्त फोन कभी लखनऊ तो कभी बस्ती तो कभी यूपी के दूसरी जगहों पर ले जाकर पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी भी लगातार फोन बंद कर ठिकाने बदलता रहा। छानबीन के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपना फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर चकमा देने का प्रयास किया था।
टायलेट इस्तेमाल को लेकर हुआ झगड़ा
पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि झगड़ा टायलेट के इस्तेमाल को लेकर हुआ था। हयात होटल में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुंवर करण सिंह का बेटा गौरव अपनी डॉक्टर दोस्त को लेकर डिनर के लिए आया था। वहां युवती की तबीयत बिगड़ी और उसे उल्टी होने लगी। गौरव युवती को लेकर महिला टायलेट चला गया। इसी दौरान आशीष के साथ मौजूद उसकी दो महिला दोस्त टायलेट गई तो वहां गौरव को देखकर झगड़ा हुआ। शोर सुनकर आशीष भी वहां पहुंच गया। झगड़ा शांत होने पर सभी होटल के पोर्च में आ गए। इसके बाद दुबारा झगड़ा हुआ और आशीष अपनी कार में रखी पिस्टल लेकर वहां आ गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधर पर छानबीन कर रही है।
एक युवती दुबई और दो यूके में रहती हैं
- फोटो : अमर उजाला
आशीष के साथ मौजूद एक लड़की दुबई की और दो यूके में रहती हैं। आशीष ने पार्टी के लिए तीनों को विशेष रूप से बुलाया था। दुबई में रहने वाली लड़की का नाम पामेला बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिये आशीष की दोस्ती पामेला से हुई थी। पामेला आशीष के दोस्त साहिल गिरधर की भी दोस्त बताई जा रही है। यूके वाली लड़कियां भी पामेला की दोस्त ही बताई जा रही हैं।
इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
आशीष पांडेय और उसकी जमानत याचिका
- फोटो : अमर उजाला
-पांच सितारा होटल में हुए झगड़े की असली वजह क्या थी।
-आखिर ऐसा क्या हुआ कि आशीष अपनी पिस्टल लाकर लड़की व उसके दोस्त को धमकाने लगा।
-क्या वारदात के समय मौजूद उसकी महिला दोस्तों ने आशीष को उकसाया, जिसके बाद वह पिस्टल ले आया।
-वारदात के बाद आरोपी कहां चला गया, किन-किन लोगों ने उसकी वारदात की बात छुपने में मदद की।
-मामला दर्ज होने के बाद आशीष ने एकदम सरेंडर क्यों नहीं किया और वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।
-वारदात के समय आशीष के पास दिख रही पिस्टल कहा हैं, क्या वह लाइसेंसी है या नहीं।
-कार में बैठी कौन सी युवती ने वीडियो बनाकर वायरल किया
-क्या वीडियो जानबूझकर वायरल किया या गलती से हो गया।