...हैलो फ्रैंड्स में आशीष पांडेय पुत्र राकेश पांडेय। आप मुझे पहचान रह होंगे पिछले चार दिनों से मीडिया ट्रायल जो मेरे ऊपर चल रहा है पूरे हिन्दुस्तान में। ऐसा मुझे प्रोजेक्ट किया जा रहा है कि जैसे मैं कोई टेरेरिस्ट हूं और वांटेड हूं और पूरे देश की पुलिस मुझे ढूंढ रही है, मेरे लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। जी हां मैं इससे इंकार नहीं कर रहा हूं कि उस दिन रात को यह घटना हुई थी। मुझे इस घटना की जानकारी दो या तीन दिन बाद पता लगी जब वो वीडियो वायरल हुआ, लेकिन इस घटना को सिर्फ एक पक्ष के द्वारा ही दिखाया जा रहा है और उनके समर्थन में दिखाया जा रहा है। अगर इसका पता लगाया जाए कि उस दिन रात को क्या हुआ, जहां का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। यह देखा जाए कि लेडीज टॉयलेट में कौन घुसा हुआ था और वहां से बाहर निकलकर किसने किसको धमकी दी थी। जी हां यह भी सभी चीजें देखने वाली हैं, जब बाहर निकले।
मैं यह भी मानता हूं कि मैं गाड़ी से सुरक्षार्थ अपना लाइसेंस हथियार लेकर गाड़ी से निकला था। मैंने ना उसको दिखाया है ना उसके ऊपर ताना है, हथियार मेरे पैर के पीछे साइड में पूरे टाइम मेरे साथ था। आप जो मुझको बोल रहे हैं कि मैंने उस लड़की के साथ अभद्रता की, उसको पिस्टल दिखाई, उसको धमकी दी। मैंने उस लड़की से बात तक नहीं की, मैं उसकी तरफ मुखातिब तक नहीं हुआ। उसने मुझे धक्का दिया, उसने मुझे अपने हाथों से अश्लील इशारे किए। उसके फ्रैंड ने मुझे उल्टी सीधी बातें बोलीं। खैर ये सारी चीजें मैं पुलिस को बयान में बताऊंगा। दूसरी रही बात मुझे अपने देश की न्यायायिक प्रक्रिया पर भरोसा है, मैं उसके माध्यम से ही अपना सरेंडर करूंगा।