फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या आज: लाखों भक्त गंगा में लगाएंगे डुबकी, जाम लगे तो इन रास्तों से निकलें

Fri, 13 Jul 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
गंगा स्नान - फोटो : ANI
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर में आषाढ़ अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का ब्रजघाट तीर्थनगरी में बृहस्पतिवार शाम से ही आगमन शुरू हो गया। धर्मशाला, आश्रम और मंदिर में रौनक बढ़ गई। घाट और उसके आसपास पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जाम से निपटने के लिए भी पुलिस ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


आषाढ़ अमावस्या का मुख्य स्नान आज है। इस दिन मोक्षदायिनी में स्नान के बाद गरीब और निराश्रितों को दान करने पर विशेष फल मिलता है। बृहस्पतिवार शाम से ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के जिलों के श्रद्धालुओं आना शुरू हो गया।

गढ़ तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ गई है। सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम फुल हो गए। श्रद्धालुओं ने पक्के बांध और आरती प्लेटफार्म समेत इधर उधर खुले में भी डेरा डाला रखा है। पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे ब्रह्मकाल में शुरू होने वाला गंगा स्नान सूर्यास्त होने तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम कड़े

डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। हाईवे को पूरी तरह जाम मुक्त रखा जाएगा।

गंगा पुल के आसपास सड़क किनारे कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। पालिका चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि गंगा में बेरिकेडिंग करा दी गई है। घाटों पर गोताखोरों को तैनात करने के अलावा लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

बाहरी थानों से बुलाई पुलिस
1-आठ सब इंस्पेक्टर, ,दो महिला सब-इंस्पेक्टर, 6 महिला कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल, दो सेक्शन पीएसी, दो टीएसआई,, छह ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल, एक फायर बिग्रेड की गाड़ी।

जाम लगे तो इन रास्तों से निकलें
आषाढ़ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसके चलते नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग सकता है। ऐसे स्थिति में बुलंदशहर की ओर आने जाने वाले श्रद्धालु ब्रजघाट वाया पलवाड़ा होकर निकलें। दिल्ली और मेरठ की तरफ आने जाने वाले भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से गढ़ के महमाई रोड और मीरा रेती होकर निकलें। ब्रजघाट तक आने जाने के लिए गांव अल्लाबख्शपुर के रास्ते से होकर वाया बागड़पुर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें