फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म का विरोध किया तो गला घोंटकर कर दी हत्या

Sun, 29 Mar 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के रणहौला में कुकर्म का विरोध करने पर नौ वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी जय कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चे का पड़ोसी है। पुलिस के अनुसार, रणहौला के ए-ब्लॉक निवासी बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


उसका पिता रामबीर मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह बच्चा घर से गायब हो गया। रात में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। रात करीब 12 बजे पुलिस को रामबीर के घर के पास एक मकान में मासूम का शव बैग में मिला। यहां मोमबत्ती बनाया जाता है।

जांच में पता चला कि बच्चे को अंतिम बार सामने के मकान में रहने वाले जय कुमार के साथ देखा गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चे से कुकर्म करने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर गला घोंटकर लड़के की हत्या कर दी और फिर नायलोन की रस्सी से गला दबा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बैग में शव भरकर दूसरे छत पर फेंक दिया। आरोपी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं बच्चे की मां का कहना है कि आरोपी को फांसी मिलनी चाहिए ताकि उसके परिजनों को भी बेटा के खोने के दर्द का अहसास हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें