फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर 'लेटर वार': केजरीवाल ने भागवत को लिखी चिट्ठी, भाजपा ने किया पलटवार; नए साल में जोरों पर सियासत

Wed, 01 Jan 2025 10:31 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए तो वहीं भाजपा ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर लेटर वार शुरू हो गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख को चिट्टी लिखी तो फिर इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को नए साल पर पत्र लिखा और कुछ संकल्प लेने के लिए कहा। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में आरएसएस प्रमुख से कई सवाल पूछे। अरविंद केजरीवाल ने नए साल के पहले दिन ही चिट्ठी लिखकर भाजपा पर निशाना साधा। 

मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया है क्या आरएसएस उसका समर्थन करती है। भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है। आगे पूछा कि बड़े स्तर पर दलित, पूर्वांचलियों के वोट काटे जा रहे हैं। क्या आरएसएस को लगता है ये जनतंत्र के लिए सही है। वहीं आखिर में पूछा कि क्या आरएसएस को नहीं लगता है कि भाजपा जनतंत्र को कमजोर कर रही है।

विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। वीरेंद्र सचदेवा ने पत्र में लिखा कि आपको नए साल की शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। हम सभी बचपन से ही, नव वर्ष के दिन में बुरी आदतों को छोड़ने और अच्छे और कुछ नए कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

आगे लिखा कि आज नव वर्ष 2025 के पहले दिन आप भी झूठ बोलने की, छल कपट करने की अपनी गलत आदतें छोड़ कर खुद में सार्थक परिवर्तन लायेंगे। ऐसी सभी दिल्ली वाले आशा रखते हैं। 

मेरा आग्रह है कि आप भी कम से कम यह पांच संकल्प इस वर्ष जरूर लें।

1. मुझे विश्वास है कि आप अब कभी भी अपने बच्चों की झूठी कसम नहीं खाएंगे।

2. आप दिल्ली की महिलाओं, बुजुर्गों और धार्मिक जनों की भावनाओं से झूठे वादे करके कर रहे खिलवाड़ को बंद करेंगे।

3. आप दिल्ली में शराब को प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली वालों से क्षमा मांगेंगे।

4. यमुना मैया की सफाई पर झूठे आश्वासनों और सफाई के नाम पर किए भ्रष्टाचार के अक्षम्य अपराध के लिए आप सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे।

5. आप राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश विरोधी ताकतों से मिलना और चंदा ना लेने का संकल्प लेंगे।

आशा करता हूं की आप मेरे इन सुझावों को अपना कर झूठ और छल कपट से दूरी बनाकर स्वंय के जीवन में सार्थक सुधार लायेंगे। ईश्वर आपको सुमार्ग पर चलने की शक्ति दें।

भाजपा के पत्र पर आप से आया जवाब
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के केजरीवाल को लिखे पत्र पर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा इस साल भी स्वस्थ राजनीति करेगी। वे अरविंद केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी को अपने (भाजपा शासित) 20 राज्यों में भी अपनाएंगे। हमारी नई गारंटी जैसे महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रति माह, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज में बाधा नहीं डालेंगे। हर जन कल्याणकारी योजना में हमारा साथ देंगे।
 
विज्ञापन

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का केजरीवाल पर तंज
राजधानी दिल्ली में पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि केजरीवाल घोषणाएं करने में माहिर हैं। पहले उन्होंने इमामों के लिए पैसे की घोषणा की थी। उसे पूरा नहीं कर पाए। अब वे पुजारी और ग्रंथियों को निशाना बना रहे हैं। यह एक राजनीतिक स्टंट है और उनका खजाना खाली है। वे इसे अब क्यों नहीं देते हैं। क्योंकि वे दिल्ली में सत्ता में हैं। वे नहीं देंगे, क्योंकि उनका इरादा ही नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें