फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़करी से समझौता करेंगे अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता नितिन गडकरी मानहानि मामले में 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने समझौते की इच्छा जाहिर की है। शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल के अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि इस मामले में समझौता हो सकता है और दोनों पक्ष इस सिलसिले में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा के समक्ष सुनवाई के दौरान केजरीवाल के अधिवक्ता ने यह बात कही। कोर्ट ने कहा कि यह केवल अहम का टकराव है और बेहतर होगा कि दोनों पक्ष इस मुद्दे को सुलझा लें।

अदालत के यह बात कहे जाने के बाद केजरीवाल के अधिवक्ता ने कहा कि इस मामले में समझौते की गुंजाइश है और इस पर बात हो रही है। अदालत ने केजरीवाल व गडकरी के वकीलों के आग्रह पर मामले की सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के वकीलों ने कहा कि हाईकोर्ट में इस मामले की 16 अक्तूबर को सुनवाई होनी है। इसलिए सुनवाई के बाद उसके बाद की तारीख दी जाए।
विज्ञापन

पढ़िए, क्या है पूरा मामला

बता दें कि अदालत ने अरविंद केजरीवाल को अदालत के निर्देश पर हिरासत में लेकर 21 मई को तिहाड़ जेल भेज दिया था। केजरीवाल ने जमानती मुचलका भरने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था लेकिन एक सप्ताह बाद ही केजरीवाल मुचलका भर दिया था।

अदालत ने उन्हें सुनवाई में पेशी से स्थायी छूट प्रदान की है। नितिन गडकरी की याचिका पर सुनवाई के बाद अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि संबंधी धाराओं में आरोप तय किए थे।

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्‍अ नेताओं की लिस्ट जारी की थी जिसमें गड़करी का भी नाम था। गडकरी ने इसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी और कहा था कि यह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है।

इस मामले में अदालत पहले भी दोनों को समझौता करने के लिए कह चुकी ह‌ै।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें