फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटाई में पड़ सकता है केजरीवाल का डेनमार्क दौरा, बगैर इजाजत के जाना नहीं होगा संभव

Tue, 08 Oct 2019 03:14 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय से अभी तक इजाजत नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डेनमार्क दौरा रद्द हो सकता है। 9 से 12 अक्तूबर को कोपेनहेगन में होने जा रहे सी-80 जलवायु सम्मेलन में शिरकत करने के लिए केजरीवाल को मंगलवार दोपहर रवाना होना है, लेकिन बगैर अनुमति के रवानगी संभव नहीं होगी। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सोमवार शाम तक इजाजत देने या इंकार करने से जुड़ी कोई जानकारी विदेश मंत्रालय ने नहीं दी है। केजरीवाल को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आयोजित सम्मेलन शामिल होना था। यहां पर उन्हें दिल्ली की आबोहवा सुधारने की दिशा में उठाए गए कदमों की चर्चा करनी है। उनको उस दिल्ली मॉडल पर अपनी बात रखनी थी, जिसके सहारे बीते पांच सालों में दिल्ली के वायु प्रदूषण में करीब 25 फीसदी की कमी आई है। 

मंगलवार दोपहर दो बजे केजरीवाल को डेनमार्क की फ्लाइट पकड़नी है। अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि सोमवार शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय को विदेश मंत्रालय से यात्रा के बारे में राजनीतिक मंजूरी देने की कोई सूचना नहीं मिली। केजरीवाल को आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा पर जाना है। 
विज्ञापन


यदि विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलती तो मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो जाएगा। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इसी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री को भी जाना है। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा को राजनीतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें