फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 11 और 12 नवंबर को लागू नहीं होगा ऑड ईवन

Fri, 08 Nov 2019 05:49 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली में ऑड ईवन को लेकर केजरीवाल सरकार ने कहा कि गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर 11 और 12 नवंबर को यह लागू नहीं होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि गुरुनानक देवी जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में यह छूट दी जा रही है। वहीं केजरीवाल ने एक एलान और किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि  श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब दिल्ली के बुजुर्गों को करतारपुर साहिब के भी दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा में लगने वाली हर तरह की फीस दिल्ली सरकार देगी।
 


इससे पहले आप विधायक जरनैल सिंह की अगुवाई में सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने कैलाश गहलोत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि प्रकाश पर्व पर लाखों भक्त शहर में निकलने वाले नगर कीर्तन में शिरकत करेंगे। सम- विषम योजना के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप विधायक ने परिवहन मंत्री से गुजारिश की कि 11 व 12 नवंबर को सम- विषम फार्मूले से छूट दी जाए।
विज्ञापन


इस पर कैलाश गहलोत ने कहा कि श्री गुरुनानक देवी जी के प्रकाश पर्व पर सम- विषम योजना से छूट देने पर दिल्ली सरकार संजीदगी से विचार कर रही है। जबकि अधिकारी बताते हैं कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला लेगी। संभावना है कि सम- विषम फार्मूला 11 व 12 नवंबर को लागू नहीं रहेगा।

सरकार ने छूट नहीं दी तो चालान का पैसा देगी DSGPC

राजौरी गार्डन से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि केजरीवाल सरकार 11-12 नवंबर के दिन सम-विषम नियम से छूट नहीं देती है तो नगर कीर्तन में शामिल होने वाले लोगों के चालान का पैसा डीएसजीपीसी देगी। उन्होंने कहा, प्रकाश पर्व में शामिल होने वाले लोग सम-विषम से न घबराएं, अगर किसी का सम-विषम योजना के तहत चालान कटता है तो उसका भुगतान डीएसजीपीसी करेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें