फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का एलान, केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगे विधायक-सांसद एक माह की सैलरी

Sat, 18 Aug 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार के विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी केरल राहत कोष में देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


सरकार ने सभी जिलों के एसडीएम ऑफिस में ओपन डोनेशन सेंटर भी बनाएं हैं। यहां आम लोग भी केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए अपनी सुविधानुसार सहायता दे सकते हैं।  दिल्ली सरकार भी पानी की बोतलें, बिस्कुट, खाने के पैकेट भी केरल भेजेगी।    
       
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार दोपहर में ट्वीट कर यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को कहा गया है वे केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोगों को जागरूक भी करें। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ओपन डोनेशन सेंटर बनाए

केजरीवाल ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार  इस विपदा की घड़ी में केरल के लोगों के साथ खड़ी है। केजरीवाल ने बताया कि  दिल्ली सरकार ने सभी जिलों के एसडीएम ऑफिस में केरल की मदद के लिए ओपन डोनेशन सेंटर बनाए हैं। 

आम जनता इन सेंटरों पर केरल के पीड़ित परिवारों के लिए कपड़े, चादरें, कंबल समेत खाने-पीने की वस्तुएं दान कर सकते उन्होंने लोगों से केरल की मदद के लिए आगे आने और आर्थिक मदद देने की अपील भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें