फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने पहले ही कहा था': सोच समझकर वोट देना, दिल्ली सरकार के सभी काम बंद कर देगी भाजपा

Sat, 07 Dec 2024 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने एलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे यानि 24 घंटे बिजली, महिलाओं का फ्री बस सफर, सरकारी स्कूल बर्बाद हो जाएंगे, सभी मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किए गए नारे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भाजपा ने नारा दिया है, बदल के रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इनको वोट दे दिया तो जनता के साथ मिलकर दस साल में दिल्ली सरकार ने जो काम किए हैं, वे काम बंद कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एलान कर दिया कि वे सब कुछ बदल देंगे यानि 24 घंटे बिजली, महिलाओं का फ्री बस सफर, सरकारी स्कूल बर्बाद हो जाएंगे, सभी मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बार सोच समझकर वोट देना।
विज्ञापन

केजरीवाल का कहना है कि पिछले दस साल से पूरी मेहनत से दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर बहुत सारे काम किए हैं। पहले बिजली के लंबे-लंबे पावर कट लगते थे, लेकिन अब 24 घंटे बिजली आती है। शिक्षा व सरकारी अस्पतालों की स्थिति में भी काफी सुधार किया है। जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं। भाजपा आप सरकार द्वारा किए जा रहे उन सभी कामों को रोकने के लिए हर तरह का षडयंत्र करती रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें