फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: केजरीवाल बोले, स्कूलों-अस्पतालों में मिलें बेहतर सुविधाएं तो विकसित होगा देश

Wed, 17 Aug 2022 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमीर तब बनेगा, जब हर भारतवासी अमीर बनेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में सभी सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में दिल्ली की तरह बेहतर सुविधाएं मिले तो विकसित बनेगा। इसके लिए नए स्कूल और अस्पताल खोलने के साथ ही इनमें काम करने वाले कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर भर्ती करनी होगी।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, दिल्ली में हर व्यक्ति का मुफ्त इलाज हो सकता है, तो पूरे देश में भी संभव है। एक बार अस्पताल बनाने और सारी मशीनें खरीदने के बाद दिल्ली में एक आदमी पर साल में औसतन दो हजार रुपये का खर्चा आता है। पूरे देश में 130 करोड़ लोग हैं, तो 2.5 लाख करोड़ रुपये में पूरे देश के लोगों का इलाज हो जाएगा। यह पांच साल में हो सकता है। हमने दिल्ली में किया, हमें करना आता है। 

केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमीर तब बनेगा, जब हर भारतवासी अमीर बनेगा। ऐसा तो नहीं हो सकता है कि भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए। भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में 17 करोड़ बच्चे
केजरीवाल ने कहा कि देश में 17 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। इनमें से कुछ चंद स्कूलों को छोड़ दें, जो अच्छे हैं, तो देशभर में अधिकतर सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। इन 17 करोड़ बच्चों का भविष्य अंधकार में है। पैसे न होने से वह बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते हैं और वहां बच्चों की पढ़ाई नहीं है, तो यह बच्चे भी बड़े होकर गरीब ही रह जाएंगे। सरकारी स्कूलों को दिल्ली के जैसे बहुत शानदार बनाने से यह समस्या हल हो सकती है। अगर हम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अपने इन 17 करोड़ बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी शुरू कर दें, तो भारत को अमीर देश बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें