फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक के बाद अब E20 की बारी!: केजरीवाल बोले- एक होकर आवाज उठानी होगी; कॉस्टीट्यूशन क्लब में जुटने को कहा

Mon, 27 Jul 2026 12:40 PM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करता हूं कि वे इस मौके पर ई20 फ्यूल का मामला भी सुलझा दें। इस मामले पर सभी को एक साथ लाने के लिए, हम इस शनिवार को 'नेशनल टाउनहॉल अगेनस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक के बाद एक बार फिर से ई20 मुद्दे को उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। ई20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी। इस शनिवार हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई20' आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप ई20 पर अपनी बात रख सकते हैं। आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं।'

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ई20 का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री से अपील की कि लगे हाथ इसका भी समाधान कर दीजिए। लोग बहतु ज्यादा परेशान हैं। उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं। केजरीवाल ने ई20 के खिलाफ दिल्ली में एक टाउनहॉल आयोजित करने की बात कही। इस दिशा में सभी लोगों को साथ लाने के लिए इस शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, 'नेशनल टाउनहॉल अगेनस्ट E20'।  इसमें हमें उम्मीद है कि हजारों लोग शामिल होंगे। 12 बजे दिन में शुरू होगा। 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'जो लोग दिल्ली और आसपास के शहरों से हैं वो कॉस्टीट्यूशन क्लब में सुबह साढ़े 11 बजे तक पहुंच जाएं। जो लोग दिल्ली से बाहर हैं और नहीं आ सकते हैं वो ऑनलाइन जुड़ें। हमें उम्मीद है कि हजारों की संख्या में लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे, जो लोग नहीं आ सकते वो 8588833212 पर वॉट्सऐप कर दीजिए। हम शुक्रवार शाम तक एक लिंक भेज दीजिए। आप इस पर क्लिक करके हमारे साथ ऑनलाइन जुड़ सकते हैं।'

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा, 'इस टाउनहॉल में हम इस मद्दे में दिलचस्पी रखने वाले सभी ऐक्सपर्ट को और सभी पीड़ितों को, जो भी दुखी हैं इस मुद्दे हैं, जिनकी गाड़ियां खराब हो गई हैं, सभी को एक प्लैटफॉर्म पर लाएंगे और बोलने का मौका देंगे और सरकार को ई20 पॉलिसी वापस लेने के लिए मजबूर करने की भविष्य की रणनीति तय करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें