फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: 'चुनाव में रिश्तेदार, दोस्त को नहीं दूंगा टिकट', केजरीवाल ने प्रभारियों से किया संवाद

Sun, 17 Nov 2024 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ अरविंद केजरीवाल ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर केजरीवाल चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/ Arvind kejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप प्रमुख व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी रिश्तेदार, जान-पहचान वाले या दोस्त को टिकट नहीं दूंगा। केजरीवाल रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर केजरीवाल चुनाव लड़ रहा है। सभी को मेरे चेहरे की तरफ देखना है। मैं सभी को एक गारंटी दे सकता हूं टिकट देते समय कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। मैं काम देखूंगा, उसके जीतने के चांस देखूंगा। यह भी देखूंगा कि जनता उसके बारे में क्या कह रही है। ये सारी चीजें देखने के बाद पार्टी जो भी निर्णय लेगी, हमें उसके साथ खड़ा होना है।

विज्ञापन

संवाद के दौरान उन्होंने मंडल प्रभारियों को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव की तैयारियों में जुटने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक धर्मयुद्ध है। उनके पास कौरवों की तरह अथाह पैसा और शक्ति है, जबकि हमारे साथ पांडवों की तरह भगवान और जनता हैं। हम दिल्ली की जनता को मुफ्त की छह रेवड़ी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थ यात्रा और महिलाओं को बस यात्रा दे रहे हैं। भाजपा को हर कीमत पर दिल्ली की सत्ता चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

केजरीवाल ने कहा कि मेयर चुनाव की हार के बाद वो बुरी तरह से परेशान हो गए हैं। इस चुनाव में ये आप हराने के लिए कुछ भी करेंगे। पार्टी के नेताओं को जनता को बताना है कि आप को दिल्ली के लिए एक और मौका चाहिए। कई काम किए लेकिन कई काम रह भी गए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभी कामों के बारे में बताना है। अकेला दिल्ली और पंजाब है जहां बिजली के बिल जीरो आते हैं। इनके 20 राज्यों में कहीं बिजली के बिल जीरो नहीं आते। दिल्ली के अच्छे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। हमारे जैसे स्कूल इनकी किसी भी 20 राज्यों में नहीं हैं। हमने पानी के बिल जीरो कर दिए, लेकिन इन्होंने मेरे पीछे से कई हजार के बिल कर दिए।  

ले रहे हैं सभी से फीडबैक 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा, अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वह सभी लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से मिलेंगे। इस दौरान वह सभी से फीडबैक भी ले रहे हैं। आने वाले समय में हर बूथ पर जो बैठकें होने वाली हैं, उसके माध्यम से हम अरविंद केजरीवाल के इतने सालों के काम को बताएंगे। 
विज्ञापन

मंडल प्रभारी और अध्यक्ष संभालेंगे जिम्मेदारी: गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन का प्रत्याशी खड़ा हो रहा है, 70 की 70 विधानसभाओं में अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें