फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी पर बरसे केजरी, मांगा मुलाकात का समय

Sat, 13 Sep 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बवाना क्षेत्र स्थित शाहबाद डेयरी पर जनसभा की। केजरीवाल ने ई-रिक्शा के मामले में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बयान पर कहा कि दिल्ली कांग्रेस जल्द ही भाजपा की बी-टीम हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने की भाजपा की कोशिशों के बीच दीक्षित का बयान अहम है।

पढ़िए: ई-रिक्शा विवाद: कोर्ट में खुली मोदी सरकार की पोल

इससे साफ है कि दिल्ली में अपनी जमीन खो चुकी कांग्रेस भाजपा की बी-टीम बनने को तैयार है। दिल्लीवासी कांग्रेस-भाजपा के पूरे खेल को समझ रहे हैं। वक्त आने पर वह इसका करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ केजरीवाल ने कहा कि जिम्मेदार पद पर होते हुए परिवहन मंत्री ने दिल्ली में ई-रिक्शा को आश्वस्त किया था कि उनकी रोजी-रोटी नहीं छिनेगी। लेकिन बयान देने के अलावा उन्होंने कोई काम नहीं किया। इसी का असर है कि दिल्ली के करीब दो लाख ई-रिक्शा चालक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

पढ़िए:नया कानून बनने तक नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि आप के रहते रिक्शा चालकों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। उन्होंने नितिन गडकरी से मुलाकात का समय मांगा है। इसमें ई-रिक्शा चलाने वालों के हालात पर विस्तार से चर्चा करने की बात कही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें