फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: 'जमीन दे केंद्र, घर AAP बनवाएगी', सफाई कर्मचारियों को लेकर केजरीवाल का पीएम को पत्र

Sun, 19 Jan 2025 01:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हाउसिंग स्कीम की शुरुआत एमसीडी और एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों से की जाए। इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रियायती दरों पर जमीन देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : x/aap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सभी सफाई कर्मचारियों एवं अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार सब्सिडी पर जमीन उपलब्ध कराए तो आप सरकार उस पर मकान बनवाएगी। आसान किस्तों में सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देगी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के अंदर सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान बनवाएगी सरकार, इन्हें आसान किश्तों पर खरीदा जा सकेगा। इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत सफाई कर्मचारियों से होगी। इसके लिए केंद्र सरकार को सब्सिडी पर जमीन देने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हाउसिंग स्कीम की शुरुआत एमसीडी और एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों से की जाए। इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी। नौकरी के दौरान ही सफाई कर्मचारी किश्तों में घर खरीद सकेंगे और रिटायर होने के बाद वह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रियायती दरों पर जमीन देने का अनुरोध किया है। 

हमले को लेकर भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस बार जिस तरह का प्रचार अभियान हम देख रहे हैं, वह पहले कभी नहीं देखा गया। दिल्ली के लोगों ने ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी। एक पूर्व सीएम पर हत्या का प्रयास किया गया। मेरा जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित है। वे बुरी तरह हार रहे हैं और उन्हें चुनाव लड़ना इसी तरह आता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें