डीडीसीए पर केंद्रीय वित्त मंत्री और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अरुण जेटली द्वारा मानहानि केस दर्ज कराने पर पलटवार किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीटर के जरिए कहा है कि अरुण जेटली उन्हें केस से न डराएं। केजरीवाल की ये प्रतिक्रिया डीडीसी कथित घोटाले में नाम आने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा मानहानि का केज दर्ज कराने के बाद आई।
केजरीवाल ने दो ट्वीट किए और कहा कि जेटली उन्हें कोर्ट केस से ड़राने की कोशिश न करें। उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी।
कोर्ट में केस करके जेटली जी हमें डराने की कोशिश ना करें। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हमारी जंग जारी रहेगी।— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 21, 2015
अपने दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि डीडीसीए मामले में आयोग के साथ सहयोग करें और खुद को निर्दोष साबित करें।
Jaitley ji shud cooperate wid the Commission of Enquiry n prove his innocence there— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 21, 2015