कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखते समय आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कलम इस कदर फिसली कि उन्होंने राहुल से एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को टिकट देने का सवाल कर डाला।
हैरत की बात यह कि मराठा छत्रप शरद पवार को टिकट की हां-ना पर राहुल का कोई जोर नहीं है। उनकी अपनी पार्टी है, जो महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही है और केंद्र की यूपीए सरकार की अहम साझीदार भी है।
दरअसल, चिट्ठी के आखिर में केजरीवाल ने राहुल गांधी से सीधे-सपाट चार किए हैं। आखिरी सवाल में उन्होंने कांग्रेस के कुछ मंत्रियों को लोक सभा चुनाव में टिकट देने के बारे में राहुल से जवाब मांगा है। खास बात यह कि लिस्ट में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का नाम भी शामिल है।