फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'डीसीडब्ल्यू से निकाली गईं बहनों को वापस नौकरी दिलवाऊंगा', केजरीवाल का बर्खास्त कर्मचारियों से वादा

Tue, 22 Oct 2024 05:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अरविंद कजेरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरी जिन बहनों को दिल्ली महिला आयोग से निकला गया है, मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें उनकी नौकरी वापिस दिलवाऊंगा।
विज्ञापन
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल द्वारा आदेश पारित करके दिल्ली महिला आयोग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के फैसले की आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ी निंदा की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों की तकलीफ को समझते हुए उन्हें भरोसा दिया है कि वह उनकी नौकरी वापस दिलाएंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद कजेरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरी जिन बहनों को दिल्ली महिला आयोग से निकला गया है, मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें उनकी नौकरी वापिस दिलवाऊंगा, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिवाली से पहले इतने सारे लोगों की नौकरी छीन लेना, बेहद शर्मनाक और अमानवीय है फैसला है। यह भाजपा की मानसिकता बताती है। भाजपा अपने भाषण और मेनिफेस्टो में नौकरी देने की बात करती है, लेकिन यह घटना बताती है कि असल मे वो लोगों की नौकरियां छीन रही है। यह कर्मचारी 30-30 सालों से शानदार काम कर रहे थे, इन्होंने कई महिलाओं की मदद की लेकिन भाजपा ने एक झटके में इन्हे निकाल दिया।
विज्ञापन

इनके घरों में कैसे मनेगी दिवाली?: सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह दिवाली से पहले सैकड़ों लोगों के घर उजाड़े और उनकी नौकरियां छीनी हैं, यह भाजपा द्वारा किया गया बड़ा पाप है। यह घटना साफ बताती है कि भाजपा नौकरियों के खिलाफ है। वह सरकार में काम कर रहे लोगों को नौकरी से निकालने के पक्ष में रहती है। न केवल वह लोगों को रोजगार देने में असफल है, बल्कि जो लोग काम कर रहे हैं, उनकी भी नौकरियां छीन रही है। ये लोग खासकर महिलाओं की मदद कर रहे थे। लेकिन भाजपा ने इन्हें एक झटके में नौकरी से निकाल दिया, वह भी दिवाली से ठीक पहले। अब इनके घरों में दिवाली कैसे मनेगी? भाजपा अब किस मुंह से बात करेगी, जब एक तरफ वह नौकरियां देने की बात कर रही है और असल में लोगों की नौकरियां छीन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें