फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से कोई अगर मकान का किराया नहीं दे पाता तो सरकार करेगी भरपाई: केजरीवाल

Sun, 29 Mar 2020 09:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मकान मालिकों से अपील की है कि वे पैसे के लिए किराएदारों को घर से न निकालें। उन्होंने कहा कि गरीबी की वजह से कोई किराया नहीं दे पाता तो कोरोना का संकट टलने के बाद दिल्ली सरकार इसे चुकाएगी। केजरीवाल ने दिल्ली छोड़कर जा रहे लोगों से अपील की कि वे कहीं न जाएं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा दिल्ली सरकार ने अभी स्कूलों में रहने का इंतजाम किया है। जरूरत पड़ने पर बड़े-बड़े स्टेडियम भी खाली करा लिए जाएंगे। दिल्ली में किसी को रहने व खाने की दिक्कत नहीं होगी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के उस वाक्य को कोरोना वायरस से बचने का मंत्र बताया, जो उन्होंने लॉकडाउन की घोषणा के वक्त कहा था कि जो जहां है, वहीं रहे।

रविवार शाम मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली समेत गोआ, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत दूसरे राज्यों में कमाई करने गए लोग बड़ी संख्या में घर लौटने के लिए सड़क पर निकल पड़े हैं। केजरीवाल ने अपील की कि कोई कहीं न जाए। जो लोग अपना शहर छोड़कर गांव जा रहे हैं, अगर भीड़ में किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए से उनको भी कोरोना हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इससे उनका परिवार मुश्किल में आ जाएगा। वे जहां जाएंगे, वहां पूरे गांव में कोरोना पहुंचेगा। इससे लॉकडाउन का मकसद ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने मकान मालिकों को आश्वस्त किया कि कोई किराएदार गरीबी की वजह से किराया नहीं दे पाता तो कोरोना वायरस का संकट खत्म होने के बाद सरकार उनका किराया चुकता कर देगी। ऐसे में किसी को किराए के लिए बाहर निकालने की जरूरत नहीं है। अगले एक-दो महीने के लिए किराया टाल दें।

कार्यकर्ताओं से अपील न करें राजनीति
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को भाजपा के लोगों ने दिल्ली सरकार पर गलत आरोप लगाए। इससे आप कार्यकर्ता उनसे उलझने लगे। इसे गलत बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोई झूठे आरोप लगाता है तो एक बार सफाई देकर आगे निकल जाएं। किसी से उलझने की जरूरत नहीं है। इसकी जगह संकट मेें फंसे लोगों की मदद की कोशिश करें।

लॉकडाउन में करें श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों का पाठ
केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को सलाह दी कि अभी लॉकडाउन के 18 दिन बचे हैं और श्रीमद्भागवत गीता में 18 अध्याय हैं। लोग अपने परिवार के साथ बैठकर हर रोज इसका पाठ कर सकते हैं। केजरीवाल ने बताया कि शनिवार से उनकी पत्नी ने सपरिवार बैठक कर इसके पाठ की शुरुआत भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें