फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक कनेक्ट कैंपेन पर निकले केजरीवाल, दिल्लीवासियों को बताए लैंड पुलिंग के फायदे

Fri, 26 May 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर जनसंपर्क अभियान पर निकले। बृहस्पतिवार को पहला कार्यक्रम दिल्ली देहात इलाके में था। मटियाला और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने छह जगहों पर किसानों से सीधी बात की। इस मौके पर केजरीवाल ने लैंड पूलिंग पॉलिसी समेत दिल्ली सरकार की तरफ से किसानों के लिए उठाये गए कदमों पर चर्चा की।  
विज्ञापन

     
दिल्ली देहात के अलग-अलग इलाकों में की गई सभाओं में लैंड पूलिंग पॉलसी का फायदा बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे दिल्ली देहात इलाके में भी तेजी से शहरीकरण किया जाएगा। इससे इलाके का विकास होगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग के लिए संघर्ष करना पड़ा। लैंड पूलिंग का वादा पूरा कर दिया। 

गांव की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। ये सरकार पूरी तरह से गांव देहात के लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देहात के लिए दिल्ली सरकार ने बहुत से काम किए हैं। फसल खराब होने पर देश भर में सबसे ज्यादा मुआवजा आप की सरकार दे रही है। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली देहात से कैलाश गहलोत के तौर पर इलाके के विधायक को कैबिनेट में शामिल किया गया है। गहलोत अब दिल्ली देहात की सारी समस्याओं के निपटारे पर काम करेंगे। जिसकी निगरानी सीधे उनके अधीन रहेगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें