फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने नहीं मनाई होली, पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान में लिया था फैसला

Fri, 22 Mar 2019 10:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होली नहीं खेली। बताया जा रहा है कि पुलवामा हमले के शहीदों की याद में उन्होंने होली नहीं खेलने का फैसला लिया। हालांकि, इसे मुख्यमंत्री का निजी फैसला था, इस फैसले का दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी और अन्य नेताओं से कोई लेना देना नहीं था।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री होली महोत्सव का आयोजन नहीं करेंगे। पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की याद में उन्होंने होली न मनाने का फैसला लिया है। 

यह उनका निजी फैसला है। उधर पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि होली न खेलने के फैसले को निजी बताकर मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि पार्टी का कोई दूसरा नेता, सरकार का कोई मंत्री होली खेलना चाहे तो उस पर कोई पाबंदी नहीं है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार में उतरे प्रत्याशियों को पार्टी स्तर पर इस तरह के निर्देश से दिक्कत आती। वजह यह कि इस समय अलग-अलग इलाकों में होली मिलन समारोह होता है, जहां बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात हो जाती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें