आम आदमी पार्टी (आप) ने लोक सभा उम्मीदवारों के साथ दो दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू की। पीतमपुरा में चल रही बैठक में चार सौ से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन की बैठक में सभी प्रत्याशियों से लोकसभा चुनाव के अनुभव साझा किए। साथ ही पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा हुई।
इसके अलावा केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी विधायकों, प्रत्याशियों और पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत की।