फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: उपराज्यपाल से मिले केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार दोपहर उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करने पहुंचे।
विज्ञापन


दिल्ली में ई रिक्शा पर रोक लगाने संबंधी केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ केजरीवाल भी अब मैदान में उतर आए हैं।

केजरीवाल ने एलजी से मिलकर इस बात की गुजारिश की दिल्ली में ई रिक्शा चलने दिया जाए वरना इस पर आश्रित लोगों की रोजी छिन जाएगी। मीटिंग के बाद केजरीवाल ने बताया कि उपराज्यपाल ने इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

फैसले के खिलाफ प्रदर्शन जारी

उधर, आप के तीन विधायकों ने सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों और मालिकों के साथ मिलकर उपराज्यपाल सचिवालय के बाहर मोर्चा खोल रखा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ई-रिक्‍शा को अवैध बताने वाले सरकारी आदेश को वापस लेने की मांग की।

ई-रिक्शा चालकों ने उपराज्यपाल सचिवालय के बाहर जमा होकर जमकर नारेबाजी की और आने वाले दिनों में इस फैसले ‌के खिलाफ कड़ा आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें