फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के चुनाव लड़ने पर बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल इस बार नई दिल्ली सीट की जगह भाजपा के नेता जगदीश मुखी को जनकपुरी से चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी की रणनीति यह भी है कि भाजपा मुख्यमंत्री के लिए जिस भी नाम को प्रोजेक्ट करेगी अरविंद उसके सामने नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पार्टी का एक बड़ा धड़ा मानता है कि मुख्य मुकाबले वाले दल या सरकार बनाने की क्षमता रखने वाले दल के बड़े नेता को केजरीवाल की चुनौती से उनके पक्ष में माहौल तैयार होगा।

आम आदमी पार्टी के रणनीतिकार जानते हैं कि इस बार उनका मुकाबला सीधे भाजपा से है। विधानसभा चुनाव 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को नई दिल्ली सीट पर अप्रत्याशित रूप से 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से मात दे चुके केजरीवाल को इस सीट से फिर से मैदान में उतारने को लेकर मंथन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चेहरे के सामने आप का तुरुप का पत्ता चलने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, पार्टी की गत दिनों बैठक में चर्चा हुई कि इस बार शायद ही कांग्रेस शीला दीक्षित को उम्मीदवार बनाए। कांग्रेस इस बार सिंगल डिजिट से कुछ ही सीटें आगे बढ़ सकती है। ऐसे में उनका मुकाबला भाजपा से होना है तो उसके मुख्यमंत्री के संभावित चेहरे के सामने तुरुप के पत्ते को चलाया जाना चाहिए।

पार्टी का मानना है कि इसमें जनकपुरी विधानसभा सीट से लगातार पांच बार से विधायक प्रो. जगदीश मुखी के सामने केजरीवाल को खड़ा करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में आप के राजेश ऋषि ने 40,242 वोट प्राप्त किए थे और वह मुखी से मात्र 2644 मतों से हारे थे।

हालांकि, पार्टी का दूसरा धड़ा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के सामने केजरीवाल को खड़ा करने के लिए कह रहा है। सतीश के महरौली सीट से उम्मीदवार बनने की चर्चा है। वहीं, अपनी दावेदारी के बारे में केजरीवाल पहले ही कह चुके है कि अभी उनका टिकट नई दिल्ली सीट से पक्का नहीं है, पार्टी जहां से फैसला करेगी वहीं से चुनाव लड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें