दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताने वाला मेल सीएम कार्यालय को मिला है। मेल में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की जान को कुछ लोगों से खतरा है।
मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय को एक धमकी भरा खत मिला है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने बताया कि मेल में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की जान को कुछ लोगों व नंबरों से खतरा है। ई-मेल में जिन लोगों और नंबरों से मुख्यमंत्री को खतरा है उनका नाम और नंबर भी दिया गया है।