फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन के लिए 'अंडरग्राउंड' हुए केजरीवाल!

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में जब हर बड़ा नेता और राजनीतिक दल दिल्ली में चुनावों की रणनीति बनाने में जुटे हैं केजरीवाल ने इन सब से अलग चले जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


असल में केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वह अगले आठ दिनों तक सामाजिक जीवन से दूर रहेंगे क्योंकि वह विपश्यना में जा रहे हैं।

बता दें कि विपश्यना मेडिटेशन का तरीका है। इस दौरान केजरीवाल न तो मीडिया से मिलेंगे और न ही कोई पब्लिक रैली करेंगे। 16 नवंबर को ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने समर्थकों से बताया कि अब उनकी मुलाकात 24 नवंबर को होगी, तब तक के लिए आप सब को बाय।

यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल ऐन मौके पर विपश्यना में चले गए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान वह बनारस से इलेक्शन लड़े थे जहां उनका मुकाबला भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता अजय राय से था।
विज्ञापन


आगे पढ़िए, केजरीवाल ने अपने ट्वीट में क्या कहा
विज्ञापन

पहले भी ऐन मौके पर विपश्यना में गए

12 मई को बनारस से आने के बाद भी वह सीधे विपश्यना में चले गए थे उस वक्त जब देशभर में केजरीवाल और नरेंद्र मोदी के मुकाबले को लेकर चर्चा जोरों पर थी।

इसी तरह दिसंबर 2013 में दिल्ली विधान सभा चुनाव के दौरान भी वोटिंग वाले दिन केजरीवाल अपना वोट देकर निकले तो उन्होंने कहा कि वह अगले दो दिन के लिए विपश्यना में जा रहे हैं।

दिल्ली विधान सभा के चुनाव नतीजे आठ दिसंबर को आने वाले थे। इससे ठीक एक दिन पहले वह विपश्यना से बाहर आए थे।

माना जाता है ‌कि सोहना में एक मेडिटेशन सेंटर है जो केजरीवाल का पसंदीदा स्‍थल है और विपश्यना के लिए वह इसी जगह जाते हैं। जहां केजरीवाल विपश्यना के शौकीन हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योगा का नियमित अभ्यास करने वाले माना जाता हैं।

Friends, going for vipassna meditation course. See u on 24th. Till then, bye.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 16, 2014

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें