फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD कर्मियों को केजरीवाल की बधाई: बोले- दिवाली के मौके पर वक्त से पहले सैलरी, 18 साल में ऐसा पहली बार हुआ

Wed, 30 Oct 2024 12:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 18 साल पहली बार ऐसा हो रहा कि जब एमसीडी के कर्मचारियों को तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले मिली।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और शैली ओबेरॉय - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी कर्मियों को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि 18 साल पहली बार ऐसा हो रहा कि जब एमसीडी के कर्मचारियों को तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले मिली।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली नगर निगम के सभी सफ़ाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि उनकी तनख्वाह महीना खत्म होने से पहले ही मिल रही है। पहले 7-8 महीने तक उनकी तनख़्वाह रूकी रहती थी लेकिन अब वक्त से पहले मिलती है।'

केजरीवाल ने आगे लिखा कि इस बार दिवाली के अवसर पर एमसीडी ने महीना खत्म होने से पहले ही सभी सफाई कर्मियों को उनकी तनख्वाह और साथ में दिवाली बोनस भी भेज दिया है ताकि सभी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दिवाली मना सकें। मैं सभी सफ़ाईकर्मियों और उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।

उधर, दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों के लिए 60.51 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें