फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा सत्ता की खातिर सड़कों पर उतरे केजरीवाल, अब लोगों से किया ये वादा

Sun, 02 Jun 2019 07:03 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-देवली में पदयात्रा कर लोगों से किया संवाद, अफसरों को मुफ्त पानी देने के आदेश
-चार माह के अंदर पाइप लाइन बिछाने का दिया भरोसा, दो निजी बोरवेल पकड़े
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर निकल पड़े हैं। कोशिश 8 माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल करने की है। केजरीवाल ने शनिवार को इसकी शुरूआत देवली विधानसभा से की। उन्होंने कई इलाकों में पदयात्रा कर लोगों से संवाद किया। पेयजल की समस्या से जूझ रहे देवलीवासियों को भरोसा दिलाया कि 4 माह के अंदर सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र का पानी उनको मिलने लगेगा।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार माह के अंदर इलाके में पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर पानी की समस्या खत्म कर दी जाएगी। इससे पहले केजरीवाल ने सुबह देवली विधानसभा की विभिन्न कॉलोनियों की पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने दो निजी बोरवेल भी पकड़े। मुख्यमंत्री ने जल बोर्ड अधिकारियों को मौके पर ही अपने कब्जे में लेने के निर्देश दिए और पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा।

इस दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि इलाके में पानी की किल्लत है। निजी टैंकर वालों से भी पानी खरीदना पड़ता है। केजरीवाल ने कहा कि उनको इसकी शिकायत मिली है। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर भी यहां बेचे जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की मांग के हिसाब से मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा इलाके में 60 नई बोरिंग जल्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


केजरीवाल का संपर्क होगा घना
शनिवार को शुरू हुई अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अगले 8 महीने वह लोगों के बीच रहेंगे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि नियमित तौर पर अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर लोगों से संवाद करेंगे। सप्ताह में तीन-चार विधानसभाओं का दौरा करने की उनकी योजना है। इस दौरान केजरीवाल की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्या का तत्काल समाधान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें