अकाउंट प्रतिबंध पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में मेटा इंडिया से सीधे पूछा कि उनका अकाउंट क्यों प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेटा के भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का कारण नहीं बता रहा है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है।
अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की कि यदि किसी को भी इंस्टाग्राम पर इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे उन्हें इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर मेटा के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।