फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर राशन योजना: केजरीवाल बोले-भारत चांद पर पहुंचा आप तीसरी मंजिल पर अटके, ये राष्ट्रहित में है, मत झगड़िए

Wed, 23 Jun 2021 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि केंद्र की जो चिट्ठी घर-घर राशन योजना को रोकने का कारण बताने के लिए आई है उसमें कई अजीब कारण गिनाए गए हैं....
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घर-घर राशन योजना पर लगाई जा रही रोक को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि उनके पास केंद्र सरकार की चिट्ठी आई है जिसमें इस योजन को रोकने के अजीब कारण लिखे हैं। उन्होंने उन कारणों का भी जिक्र किया है और केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि यह योजना राष्ट्रहित में है इस पर रोक मत लगाइए।

विज्ञापन


उन्होेंने ट्वीट किया, 'केंद्र की चिट्ठी आई है। बेहद पीड़ा हुई। इस किस्म के कारण देकर हर घर राशन योजना खारिज कर दी- 1- राशन गाड़ी ट्रैफिक में फंस गई या खराब हो गयी तो, 2- तीसरी मंजिल तक राशन कैसे जाएगा (21वीं सदी का भारत चांद पर पहुंच गया, आप(केंद्र सरकार) तीसरी मंजिल पर अटक गए), 3- संकरी गली में कैसे जाएगा।'

केजरीवाल ने आगे लिखा, 'हर वक्त हर किसी से झगड़ा सही नहीं है- ट्विटर, लक्षद्वीप, ममता दीदी, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली सरकार, किसानों, व्यापारियों, पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटेरी तक से झगड़ा। इतना झगड़ा, हर वक्त राजनीति से देश आगे कैसे बढ़ेगा? घर-घर राशन योजना राष्ट्रहित में है। इस पर झगड़ा मत कीजिए।
विज्ञापन

 
 
ऐसा झगड़ालू प्रधानमंत्री देश को 75 साल में पहली बार मिला: सिसोदिया
घर-घर राशन योजना पर एक बार फिर केंद्र व दिल्ली सरकार में ठन गई है। दिल्ली सरकार ने केंद्र पर आरोप मढ़ा है कि इस योजना को शुरू नहीं करने दे रही है। इसे लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। 

सिसोदिया ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य की जनता को राशन पहुंचाने का अधिकार राज्य सरकार के पास है, ऐसे में केंद्र का इस पर रोक लगाना कानूनी रूप से सही नहीं है। पिज्जा और अन्य सामान घर-घर डिलिवरी हो रहे हैं, ऐसे में राशन की होम डिलिवरी क्यों नहीं हो सकती।

सिसोदिया ने केंद्र सरकार की चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कई बहाने लगाए हैं, बहाना नंबर एक यह है कि राशन पहुंचाने का प्राइस क्या होगा, दूसरा बहाना बनाया कि जिसके घर राशन जाएगा उसका पता कैसे चलेगा, इसी प्रकार तीसरा बहाना बनाया कि तंग गलियों में राशन कैसे पहुंचेगा। चौथा बहाना बनाया कि तीसरी मंजिल पर राशन कैसे पहुंचाया जायेगा। पांचवां बहाना बनाया कि किसी ने एड्रेस चेंज कर लिया तो राशन कैसे पहुंचेगा।

विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने कई फनी बहाने भी बनाए हैं, जिसमें कहा है कि ट्रैफिक में गाड़ी फंस गई तो कैसे राशन पहुंचेगा। देश में पहली बार ऐसा देखा है कि एक प्रधानमंत्री एकदम झगड़ालू व्यक्ति हैं। ये ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो किसी राज्य के मुख्य सचिव से भी झगड़ा करते हैं। उनके पास लिस्ट है कि आज किससे झगड़ना है। प्रधानमंत्री हर वक्त इतने झगड़ालू मूड में क्यों रहते हैं। देश ने पहली बार प्रधानमंत्री को झगड़ालू प्रवृति का देखा है।

तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आप युवा भारत के प्रधानमंत्री हैं। 21वीं सदी के प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता। युवा देश के प्रधानमंत्री सिर्फ झगड़ने के बहाने ढूंढ रहे हैं। अगर आपको नहीं पता कि तीसरी मंजिल पर कैसे राशन पहुंच सकता है तो आज देश के युवा चांद पर राशन पहुंचाने का ताकत रखता है। सोच बड़ी रखिए प्रधानमंत्री जी। दिल बड़ा रखिए रास्ते निकल आएंगे। रोज-रोज झगड़ना बंद करें, अब देश चला लें।

राशन होम डिलीवरी रोकने के लिए मोदीजी के 7 बहाने
1. जहां राशन पहुंचाना है वो पता ठीक है कैसे पता चलेगा।
2. जिन लोगों को राशन देना है वो पतली गलियों में रहते हैं तो उतनी पतली गलियों में कैसे पहुंचेगा राशन।
3. कई लोग मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहते हैं वहां कैसे पहुंचेगा।
4. अगर एड्रेस चेंज हो गया तो कैसे पहुंचेगा राशन।
5.राशन वाली गाड़ी खराब हो गई तो कैसे पहुंचेगा।
6. राशन वाली गाड़ी यदि ट्रैफिक में फंस गई तो कैसे पहुंचेगा राशन
7. राशन की प्राइस क्या होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें