दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। केजरीवाल का दावा है कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। निगम चुनाव के बाद वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस को दिल्ली में वोट करना अपने वोट को बेकार करने जैसा है। मंगलवार को बड़े-बड़े नेता बीजेपी में चले गये। जिस तरह से कांग्रेस में भगदड़ मची है,उससे साफ है कि दिल्ली में कांग्रेस की जमीन नहीं बची है।
केजरीवाल के मुताबिक,'पता चला है कि कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। माकन को सलाह मिली है कि निगम चुनाव में आप का वोट काट लो। इसके बाद वह भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।'