फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: 'भाजपा ने दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को कर दिया खराब', अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

Sun, 13 Apr 2025 08:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा पूरे देश में गुजरात मॉडल को लागू करना चाहती है। यह डबल इंजन मॉडल है। भाजपा एक राज्य बताएं जहां उनकी सरकार है और उन्होंने वहां शिक्षा को खराब नहीं किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शिक्षा व्यवस्था को खराब करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा देश में गुजरात मॉडल को लागू करना चाहती है, जहां शिक्षा का स्तर काफी खराब है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा पूरे देश में गुजरात मॉडल को लागू करना चाहती है। यह डबल इंजन मॉडल है। भाजपा एक राज्य बताएं जहां उनकी सरकार है और उन्होंने वहां शिक्षा को खराब नहीं किया है। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के बाद दिल्ली में शिक्षा प्रणाली पूरी तरह से भाजपा सरकार के तहत माफियाओं के चुंगल में फंस गई है। अभिभावक निजी स्कूलों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और भाजपा के मंत्री सरकारी स्कूल-सरकारी स्कूल का खेल खेलने में व्यस्त हैं। उन्हें समस्या के समाधान के लिए वहां जाना चाहिए। लेकिन वे निजी स्कूल मालिकों से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें