फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बताएं कि उनकी पीएम मोदी से गुपचुप क्या डील हुई है? केजरीवाल

Sat, 17 Dec 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : self
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी की घोषणा के 38 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नियत पर सवाल खड़ा किया है। शनिवार को प्रेस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि असल में प्रधानमंत्री की नीयत खराब है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आखिर नोटबंदी की घोषणा के बाद भी राजनीतिक दलों को छूट क्यों दी गई है। केजरीवाल ने मांग रखी कि राजनीतिक दलों को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए। 

इसके साथ ही केजरीवाल ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर नोटबंदी के इस दौर में जब लोग कैश की समस्या से जूझ रहे हैं तो बीजेपी के पास जमीन खरीदने के लिए पैसे कहां से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी और मोदी में हुई है डील

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सा‌थ ही साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा कि वो बताएं कि प्रधानमंत्री से उनकी क्या डील हुई है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत हैं लेकिन वो इसका खुलासा करने से बच रहे हैं। आखिर भ्रष्टाचार से जुड़ी इस जानकारी का वो खुलासा क्यों नहीं कर रहे।

केजरीवाल ने राहुल गांधी को हिदायत देते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री के साथ डील करना बंद करें। 
  Watch Full Press Conference

Political Parties के काले धन पर कार्यवाही हो- @ArvindKejriwal https://t.co/ooPBdwPmJq — AAP In News (@AAPInNews) December 17, 2016
    Rahul ji, when r u exposing Modiji's "personal corruption"? https://t.co/ACpGRVLcSx — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 17, 2016

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें