सीएम आतिशी और अरविंद केरीवाल ने सड़क का जायजा लिया
- फोटो : X/AAP
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम आतिशी के साथ आज फिर सड़कों का जायजा लेने निकले। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि आज रोशनारा रोड़ पर दिल्ली की एक और सड़क का जायजा लिया। मुख्यमंत्री आतिशी भी साथ रहीं। इस सड़क का भी बुरा हाल था। भाजपा वालों ने साजिश करके दिल्ली के कामों को रुकवाया है, लोगों को परेशान किया है।
केजरीवाल ने आगे कहा कि इस सड़क को भी हम जल्द ही ठीक कराएंगे। मैंने सीएम आतिशी से बात की है, पीडब्ल्यू के तहत आने वाली सभी सड़कों की एक रिपोर्ट बनवाएं और जल्द ही हम अपने सभी विधायकों और मंत्रियों को सड़कों पर उतार रहे हैं, युद्ध स्तर पर सड़कों को ठीक करने का काम किया जाएगा। अब मैं आ गया हूं, जनता को परेशान नहीं होने दूंगा।
केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री अतिशी से यही निवेदन है कि पूरी दिल्ली में पीडब्ल्यू की जितनी भी सड़कें हैं उन सभी का आने वाले दिनों में आकलन करवाया जाए। हम अपने सभी विधायकों, मंत्रियों को सड़क पर उतारकर एक आकलन करेंगे और जो-जो सड़कें टूटी हुई हैं आने वाले कुछ महीनों के अंदर उन सभी की युद्ध स्तर पर मरम्मत करवाएंगे। मैं जेल चला गया था इस वजह से काफी काम रोक दिए गए लेकिन मैं जनता को आश्वासन देना चाहता हूं कि अब मैं आ गया हूं। जितने भी काम रुके हुए थे उन्हें अब पूरा किया जाएगा।'
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी सदस्य चुनाव पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'एमसीडी के कानून में साफ-साफ लिखा है कि सदन की बैठक बुलाने का अधिकार केवल और केवल मेयर को है, और किसी को नहीं है। उपराज्यपाल या कमिश्नर सदन की बैठक को नहीं बुला सकते और जब सदन होगा तब मेयर उसकी अध्यक्षता करेंगे। कल को तो ये लोग लोकसभा की अध्यक्षता गृह सचिव से करवाएंगे। दूसरा, कानून में लिखा है कि जब भी सदन बुलाया जाएगा उसमें 72 घंटे का समय दिया जाएगा। कुछ न कुछ साजिश की जा रही है। मुझे पता चला है कि मेयर ने कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने आज के चुनाव को गैर-कानूनी और असंवैधानिक घोषित कर दिया है।'