एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को नया पोस्टर कैंपेन शुरू किया। अभियान के जरिये पार्टी ने दिल्ली की साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करने की कोशिश है।
इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हाथ में झाड़ू थामे हैं। पार्टी ने अपने नये कैंपेन को बड़े स्तर पर शुरू किया है। दिल्ली की प्रमुख सड़कों के होर्डिंग के साथ इसे ऑटो में भी लगाया जा रहा है।
पोस्टर में खुद केजरीवाल झाडू लगाते दिख रहे हैं। वहीं, इसमें लिखा गया है कि दिल्ली को साफ करने के लिये केजरीवाल को वोट दें। पार्टी पदाधिकारियों को मुताबिक, पार्टी ने दिल्ली की स्वच्छता के लिये एक योजना बनाई है।