आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट ने दिल्ली की राजनीति में फिर से एक हंगामा खड़ा कर दिया है। शनिवार को एक ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली को फिर से पूर्ण रूप से केंद्र शासित राज्य बनाने की साजिश की जा रही है। यह आरोप उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है।
बता दें कि दिल्ली पहले एक पूर्ण केंद्रशासित प्रदेश था लेकिन, बाद में यहां निर्वाचित सरकार की व्यवस्था की गई और विधान सभा का निर्माण किया गया।
पिछले साल हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को अपना राजनीतिक एजेंडा भी बनाया था।
A very senior officer in GOI told me and a senior editor confirmed that BJP will make one last attempt to form govt but if they fail...(1/2)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 1, 2014