फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद ने बनाया खास प्लान ट्विटर पर बड़ा खुलासा

Fri, 27 Dec 2013 05:29 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने से एक दिन पहले की योजना तैयार कर रखी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद वह नई दिल्ली इलाके में तीन जगहों पर मोहल्ला सभा करेंगे। इस दौरान वह लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याएं समझने की कोशिश करेंगे।

संभव है कि इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें। पार्टी के मुताबिक वाल्मीकि बस्ती में अरविंद शाम करीब पांच बजे मौजूद रहेंगे।

यहां लोगों से चर्चा करके तयशुदा समय में उनकी समस्याएं दूर करने का अपना वादा दोहराएंगे। इसके बाद छह बजे अरविंद कालीबाड़ी सरकारी आवास और सात बजे बीआईजेड सेक्टर में लोगों से बात करेंगे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल का ट्वीट
दिल्ली में सीएनजी की कीमतें बढ़ गई है। इसका समय क्या संदेहास्पद नहीं है।

सचिवालय से मंत्रियों के बोर्ड हटे
दिल्ली सचिवालय प्लेयर बिल्डिंग में पूर्व मंत्रियों के नेम प्लेट बृहस्पतिवार को उतार दिए गए। अब अधिकारियों को इंतजार इमारत के छठे, सातवें और आठवें तल पर लगने वाले नए नेम प्लेट का है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना कि केजरीवाल मंत्रिमंडल के शपथ लेने के बाद विभागों का आवंटन होते ही नई नेम प्लेट लगा दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें