फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेकः 'हरमिंदर मिंटू ने कटा ली थी अपनी दाढ़ी, देश से बाहर भागने का था प्लान'

Mon, 28 Nov 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक में फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस अ‌र‌विंद दीप ने बताया कि मिंटू की गिरफ्तारी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिंटू ने अपनी दाढ़ी कटा ली थी और यही वजह थी कि उसे पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था । कमिश्नर दीप ने बताया कि उसकी योजना मुंबई होकर गोवा जाने की थी और वहां से वह देश छोड़ देने वाला था।

अरविंद दीप ने जानकारी दी कि डीसीपी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मिंटू से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि ‌मिंटू से मिली जानकारी को आधार बनाकर स्पेशल सेल आगे की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार राज्यों की पुल‌िस कर रही जांच

स्पेशल कम‌िश्नर अर‌व‌िंद दीप - फोटो : ani
स्पेशल कमिश्नर ने मिंटू की गिरफ्तार के साथ किन सामानों की बरामदगी हुई इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिंटू के पास से पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं और संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने ये भी जानकारी दी कि वो पंजाब, हरियाणा और यूपी पुलिस के लगातार संपर्क में हैं। ‌इन सभी ने मिलकर कई लोकेशन्स, गेस्ट हाउस और होटल आदि की भी छानबीन की है।

दीप ने बताया कि जांच अभी शुरुआती द‌ौर में है और हम हरमिंदर सिंह मिंटू से पूछताछ कर रहे हैं, वो अपने साथ कुछ रुपए भी लेकर जा रहा था। उनका कहना है कि यह एक ‌पूर्व नियोजित साजिश थी, ‌‌मिंटू जिसका एक हिस्सा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें