दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में देशभर से 105 फिल्मों की प्रविष्टियां आईं, जिनमें से श्रेष्ठ दस फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। फिक्शन श्रेणी में सौरव दे द्वारा निर्देशित 'द लास्ट रेन' को प्रथम और ' मलाला वीप्स गो कोरोना ' को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। नॉन-फिक्शन श्रेणी में देबशक्ति महापात्रा की डॉक्यूमेंट्री 'वन फीट' को विजेता और कथिर बाला की फिल्म '90 ईयर्स यंग ' को उपविजेता घोषित किया गया।
ऑन-द-स्पॉट फिल्म मेकिंग कॉम्पिटिशन में 'ऑलमोस्ट फेमस' को प्रथम, लॉस्ट एंड फाउंड को द्वितीय, सिक्का को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्मों के साथ- साथ स्टैंडअप कॉमेडी, म्यूजिक बैंड, फैशन शॉ, क्विज, डीजे, तरह-तरह के स्टॉल्स इन दो दिनों के आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में संस्थान के ट्रस्टीगण और पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख थे सर्वश्री जगदीश मित्तल, ज्ञान अग्रवाल, मोहन गर्ग, आनंद गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, प्रो. रजनी मल्होत्रा ढींगरा। फेस्टिवल में पैनल डिस्कशन और जूरी के सदस्य, प्रो. अशोक ओगरा, प्रो. मिहिर रंजन पात्रा, शैलेंद्र पांडेय, अखिल गौतम, दीपक दुआ, भरत बंगा ने कार्यक्रम में महती भूमिका निभाई।