आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भारतीय नदियों के लिए चलाए जा रहे अभियान को एक नया मुकाम देने के लिए अब यह संस्था लिम्का बुक की फेहरिस्त में शामिल होने वाली है।
इसके लिए दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के अनुसार नदी रेवोल्यूशन अभियान के तहत यह संस्था चार राज्यों में 5055 लोगों को लाभ पहुंचा चुकी है।
साथ ही पानी के संरक्षण के उपायों को अपनाकर करीब 2106.624997 करोड़ लीटर पानी बचाने के लिए संसाधन जुटाए गए हैं। यही नहीं चार राज्यों में चले अभियानों से 4993840 लोगों को लाभ मिलेगा ।
गौरतलब है कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा चार राज्यों में नदियों के संरक्षण के लिए विभिन्न तरह के कार्य संस्था के सीएसआर ( कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी ) प्रोजेक्ट के तहत किए गए हैं।