फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बवाल, थाने और बसों में भीड़ ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के कुलेसरा गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई अथॉरिटी के विरोध में लोगों ने हंगामा मचाया और आगजनी की। गौरतलब है कि सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की एक टीम कुलेसरा गांव के नजदीक एक अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी।
विज्ञापन


अथॉरिटी की टीम के वहां पहुंचते ही ग्रामीण भड़क गए और विरोध करना शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा से जाने वाली सड़कों पर जाम लगा दिया है और तोड़फोड़ के साथ आगजनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

6 बसों संग डेढ़ दर्जन बाइक जलाई

अतिक्रमण हटाने को लेकर गांव वाले इतने गुस्से में थे कि वो अथॉरिटी का विरोध करते-करते हिंसा पर उतर आए। कुलेसरा गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने खूब हंगामा मचाया। उन्होंने 6 बसों में तोड़फोड़ के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया।

इसके बाद गांव वाले कुलेसरा चौकी पहुंचे और चौकी के साथ ही वहां मौजूद लगभग डेढ़ दर्जन बाइकों में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दस थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम खुलवाने की कोशिश की गई। कुलेसरा में तनाव के हालात बरकरार हैं जिन्हें देखते हुए एसपी और एडीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं। बसों में की गई तोड़-फोड़ में लगभग एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें